मित्रों! अत्यधिक प्रतीक्षा के पश्चात ज्योतिष,
वास्तु, पराविज्ञान, तंत्र-मंत्र-यंत्र और कर्मकांड आदि विषयों को समाहित
करती हुई उन्नत जीवनशैली की मासिक आध्यात्मिक पत्रिका भविष्यचंद्रिका का
प्रवेशांक विक्रम संवत 2070 के पंचांग के रूप में आपके सामने
प्रस्तुत होगा। जिसमें वार्षिक पंचांग व लोकोपयोगी जानकारी के साथ साथ
दैनंदिन जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति के सरल उपाय प्रकाशित किए गए
हैं। यह संग्रहणीय अंक मार्च के अंतिम सप्ताह तक सर्वसुलभ होगा। सनातन
संस्कृति के संस्कारों से ओतप्रोत जो विद्वान व सुधी पाठक इस पत्रिका के
वार्षिक सदस्य बनना चाहते हों, वे भविष्य चंद्रिका BHAVISHYA CHANDRIKA के
नाम से 1000/=रुपए का डिमांड ड्राफ्ट या मनीआर्डर से भुगतान भेज सकते हैं।
ज्योतिष एवं अध्यात्म से जुड़े आदरणीय बंधुजनों के लिए यह परम उपयोगी है।
सभी बंधु अपनी प्रति का पंजीयन इस पेज पर कर सकते हैं। प्रति स्पीड पोस्ट
से ही भेजी जा सकेगी। जो विद्वतगण महानुभाव अपने ज्ञानपूर्ण लेखों से
जनसामान्य का कल्याण करने के इच्छुक हों वे अपने आलेख हमें प्रेषित कर सकते
हैं। हां! एक विशेष बात तो मैं आपको बतानी ही भूल गया। भविष्यचंद्रिका के
वार्षिक पाठकों का भारत सरकार के उपक्रम ओरिएंटल इंश्योरेंस कं. से एक लाख
रुपए का मुफ्त बीमा किया जा रहा है, जिसमें पच्चीस हजार तक का हॉस्पिटल
व्यय भी सम्मिलित है। पुनश्च सभी का अग्रिम आभार! सर्वेषां शुभेच्छू डॉ.
पं. चंद्र शेखर शास्त्री (संपादक)
Wednesday, February 20, 2013
Saturday, December 31, 2011
Thursday, December 29, 2011
Saturday, December 24, 2011
Wednesday, December 21, 2011
Monday, February 14, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)





